फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जेल में करवा चौथ कर लड़ाई जारी रखेंगी उर्मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्मिला सनावर इस बार करवा चौथ का व्रत जेल में ही रखेंगी। जेल में मिलने आए रिश्तेदारों और अपने नौकर से उन्होंने करवा चौथ का सामान मंगवा लिया है। उर्मिला ने अपने साथ हुए अन्याय का आरोप लगाते हुए कहा कि लड़ाई जारी रखूंगी।
विज्ञापन

उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड को महिलाओं के आत्मसम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई बताया। मुलाकातियों ने बताया कि उर्मिला को पहले से ही ऐसा होने का आभास था। उर्मिला ने उनसे कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन उनके साथ कुछ भी कर ले, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हर बात कैमरे के सामने कही है। यदि जेल प्रशासन अनुमति दे तो वह जेल से भी कैमरे के सामने अपनी बात रखेंगी।
उर्मिला सनावर ने रिश्तेदारों के माध्यम से महिलाओं को भेजे गए संदेश में कहा कि किसी महिला को धोखा देना पुरुष के लिए हानिकारक होगा। उन्होंने सुरेश राठौर को भी चुनौती दी है, जो उन्हें पहचानने से इन्कार कर रहे हैं। उर्मिला ने कहा कि राठौर को एक दिन अपनी गलती मानकर लौटना होगा। उनके रिश्तेदारों ने भी न्याय न मिलने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें