अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में सोमवार को सीबीआई कोर्ट में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की पेशी होनी थी। इससे पहले सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ कर चुकी थी, लेकिन पेशी से पहले ही वह रंगदारी मांगने के मामले में घिर गईं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ऐसे में अब सीबीआई कोर्ट में उनकी प्रस्तावित पेशी को लेकर भी स्थिति बदल गई है।