फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सतीघाट पर लगे निगम के बोर्ड को उखाड़ कर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने कनखल स्थित सती घाट पर चल रही अवैध पार्किंग को बंद करा दिया था। इसके बाद नगर निगम के मालिकाना हक का बोर्ड लगा दिया था। इस बोर्ड को किसी ने उखाड़कर फेंक दिया। जानकारी होने पर नगर आयुक्त ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने कनखल के सती घाट पर चल रही अवैध पार्किंग को लेकर तीन दिन पहले कार्रवाई की थी। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के निर्देश पर पार्किंग से अवैध कब्जा खाली कराने के बाद टीम ने निगम के स्वामित्व का बोर्ड लगा दिया था। बोर्ड पर लिखा था कि यदि कोई पार्किंग शुल्क वसूलता है तो उसकी सूचना तुरंत नगर निगम को दी जाए। कंट्रोल रूम का नंबर भी लिखा गया था।
अवैध पार्किंग बंद होने से बौखलाए लोगों ने पहले तो बोर्ड को कपड़े से ढक दिया। शुक्रवार को बोर्ड को ही उखाड़ कर ही फेंक दिया। जानकारी जब नगर निगम के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। शुक्रवार की देर शाम नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के निर्देश पर मानचित्रकार दिनेश कांडपाल की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को चिन्हित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें