फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हिस्ट्रीशीटर के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे तक उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भोरी डेरा गांव निवासी फरार हिस्ट्रीशीटर के घर की पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की कर दी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर के दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ली। पुलिस कार्रवाई से हिस्ट्रीशीटर के घर के आसपास तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के मुताबिक एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर फरार और इनामी बदमाशों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। भोरी डेरा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर चमन उर्फ फैयाज पिछले कई महीने से फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके वारंट भी जारी थे। लेकिन वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्सी का नोटिस चस्पा किया था। लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया। कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी घर का सामान पहले ही निकाल कर ले गया। मकान भी बेचने की फिराक में था। पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर की कुर्की कर दी। घर में पुलिस को कोई कीमती सामान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें