फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Fri, 30 Sep 2016 12:29 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली से कुछ ही दूरी पर प्रेम नर्सिंग होम में एक नवजात की मौत पर परिजन ने जमकर हंगामा काटा। अस्पताल प्रबंधन से परिजन की नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बेटी की मौत की खबर सुनकर तबियत बिगड़ने पर पिता को भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुभाषनगर के रहने वाले पेशे से सिक्योरिटी गार्ड आलोक गुप्ता की पत्नी संगीता गुप्ता ने सोमवार देर रात बेटी को जन्म दिया था। बुधवार की देर रात नवजात बेसुध सी हो गई। पिता ने तुरंत अस्पताल के स्टाफ को सूचना दी। अस्पताल प्रबंधन ने उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। फिर कुछ देर बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही पिता की तबियत अचानक बिगड़ गई। आनन फानन में पिता को भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे परिजन ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि नवजात की देखरेख में लापरवाही की गई है जिस कारण नवजात की जान चली गई। गुस्साये परिजनों की अस्पताल प्रबंधन से नोकझोंक भी हुई। सूचना पाकर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। फिर परिजन महिला को डिस्चार्ज कराकर एवं नवजात का शव लेकर अस्पताल से चले गए। सिक्योरिटी गार्ड के बड़े भाई संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया कि अस्पताल का  स्टॉफ नवजात की देखरेख की बजाय मोबाइल फोन पर अधिक व्यस्त रहता था। अपने भाई को वह अस्पताल से मूल निवास नजीबाबाद ले आए हैं। इस संबंध में बाजार चौकी प्रभारी विरेंद्र नेगी ने बताया कि घटना के बारे में लिखित में कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें