फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में विलय

Tue, 16 Dec 2025 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- उपभोक्ताओं को दी गई बैंक के समाहित करने की जानकारी
- बैंक अधिकारियों ने कहा, उपभोक्ताओं नहीं होगी काेई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। लालढांग पंचायत भवन में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में विलय कर दिया गया है। बैंक समाहित करने की जानकारी उपभोक्ताओं को देने के लिए गोष्ठी की गई। इसमें बैंक अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होगी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक शिखर कुलश्रेष्ठ ने कहा कि बैंक विलय के बाद सभी सेवाएं पहले की तरह बिना किसी रुकावट के सुरक्षित और सुचारू रूप से जारी रहेंगी। उपभोक्ताओं को वृद्धावस्था, विधवा और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि खातों में मिलती रहेगी। कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी शीघ्र समाधान हो जाएगा। बैंक की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष कुमार, सुदन डबराल, सुरेंद्र रावत, मुस्तकीम, राजबीर सिंह, रघुबीर सिंह नेगी, कासिम उस्मानी, नसीम उस्मानी, यशपाल सिंह चौहान, संजय नेगी, विनोद, शैलेश सोढ़ी, गणेश कुकरेती, संदीप रावत, चंद्रपाल सिंह, यशपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें