फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पशु ले जा रहे दो युवक पकड़े, पुलिस ने लिया हिरासत में

Wed, 25 Mar 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, रिपोर्ट दर्ज, दोनों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में संरक्षित पशुओं के बच्चों को वाहन में ले जा रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। आरोप है कि दोनों पशुओं को कटान के लिए ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कुछ युवक पशुओं के बच्चों को ले जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुनीर (निवासी मोहल्ला टोली, मंगलौर) और आमिर (निवासी जौरासी, रुड़की) को हिरासत में लिया। इस संबंध में पीयूष शर्मा (निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर) ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गुरुकुल कांगड़ी के पीछे अमला बाग के पास शोर सुनकर पहुंचे तो दोनों युवक छोटे बछड़ों को वाहन में भरकर ले जा रहे थे और भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें