फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Sat, 01 Aug 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र में लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर कटारपुर के पास की घटना
विज्ञापन

पथरी। थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे राजा (25) निवासी पुरुषोत्तम नगर और सौरभ (26) निवासी बादशाहपुर अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर जा रहे थे। कटारपुर गांव के पास पहुंचते ही एक चौपहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों की बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार राजा डीजे का काम करता था जबकि सौरभ खेतीबाड़ी से जुड़ा था। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें