फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, स्कूटी और बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, बाइक के अलावा चाकू बरामद हुआ। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। सेक्टर-2 के पास एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को देखते ही वह भागने लगा। संदेह होने पर पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पंकज उर्फ हरेंद्र राठौर निवासी पांडेवाला गुघाल मंदिर रोड ज्वालापुर बताया।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह स्मैक का नशा करता है। नशे की लत पूरी करने के लिए अपने साथी शाहबाज उर्फ भैया निवासी लोधामंडी ज्वालापुर के साथ एक मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर रेगुलेटर पुल से जंगल पटरी रोड जाने वाले मार्ग से दोनों वाहन बरामद कर लिए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें