श्यामपुर। थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी के गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश में पुलिस ने उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि, वारंटियों को पुलिस की गतिविधियों की भनक लग जाती थी, जिससे वे लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि रमनप्रीत निवासी ग्राम गैण्डीखाता, श्याम सिंह निवासी ग्राम टांटवाला को गिरफ्तार कर लिया गया। नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद