पथरी। अवैध खनन के परिवहन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। अवैध रूप से संचालित दो टेंपो, रेडा वाहनों को सीज किया गया। इससे रेडा संचालकों में हड़कंप मच गया। खनन विभाग के अधिकारी क्लीला कृष्ण ने बताया कि बीते कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ टेंपो रेडा वाहन बिना बिल और बिना रॉयल्टी के खनन सामग्री का ढो रहे हैं। पकड़े गए वाहन किसी किसान के नहीं हैं बल्कि व्यावसायिक उद्देश्य से अवैध खनन सामग्री ढोई जा रही थी। ऐसे लोग रॉयल्टी की चोरी कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों वाहनों के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद