फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी ने सील कीं दो औद्योगिक इकाइयां

Fri, 05 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण के लिए एनजीटी की ओर से दिए जा रहे आदेशों के अनुपालन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बड़ा कदम उठाते हुए सिडकुल, हरिद्वार की दो औद्योगिक इकाइयों को सील कर दिया।
विज्ञापन

दोनों औद्योगिक इकाइयों पर पूर्व में जारी किए गए प्रदूषण नियंत्रण संबंधी आदेशों का अनुपालन नहीं करने का आरोप है। बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ अंकुर कंसल की अगुवाई में अधिकारियों की एक टीम बृहस्पतिवार को सिडकुल स्थित दोनों औद्योगिक इकाइयों एलप्स तथा सनमैक्स ऑटो में पहुंचीं और दोनों कंपनियों के प्रोडक्शन हाउस को सील कर दिया। सील की अवधि के दौरान फैक्ट्री की प्रशासनिक इकाइयां कार्य करती रहेंगी।
पीसीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ अंकुर कंसल ने बताया कि इन दोनों कंपनियों को अपने यहां प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। एलप्स कंपनी के प्रबंधन को प्रदूषित पानी निकासी को शून्य करने का प्लांट लगाना था जबकि सनमैक्स ऑटो को भी अपने यहां दूषित जल एवं अन्य अवशिष्टों के निस्तारण के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दोनों ही कंपनियों ने इस दिशा में कदम नहीं उठाए और बोर्ड में इसके लिए आवेदन भी नहीं किया जिसपर दोनों कंपनियों के प्रोडक्शन हाऊस को सील कर दिया गया है। इस दौरान यह बात भी प्रकाश में आई कि दोनों कंपनियों को बंद करने के आदेश करते हुए विगत 27 जनवरी को ऊर्जा निगम के अधिकारियों को यहां का बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज जब बोर्ड की टीम सील की कार्रवाई करने पहुंची तो भी वहां बिजली की आपूर्ति जारी थी। डॉ कंसल ने बताया कि इस बारे में रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई थी तथा ऊर्जा निगम के अधिकारियों के इस रवैये के बारे में एक रिपोर्ट एनजीटी को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें