फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शांतिकुंज ने नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए भेजी दो ट्रक राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन

दो ट्रक आवश्यक सामग्री के साथ दल रवाना किया
रक्षाबंधन पर शैलदीदी ने नेपाल के भाई-बहनों को भेजीं राखियां और संवेदना
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए गायत्री तीर्थ शांतिकुंज ने एक राहत अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को शांतिकुंज का आपदा राहत दल दो ट्रक आवश्यक सामग्री लेकर नेपाल के लिए रवाना हुआ। यह दल अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी से आशीर्वाद लेकर अपनी सेवा यात्रा पर निकला।
शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रक्षाबंधन के अवसर पर शैलदीदी ने नेपाल के भाई-बहनों के लिए राखियां भी भेजीं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना मानवता का धर्म है। शैलदीदी ने यह भी बताया कि राहत सामग्री के साथ नेपाल के लोगों तक आत्मीयता, संवेदना और भाईचारे का संदेश भी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

योगेन्द्र गिरि ने बताया कि राहत दल अपने साथ तिरपाल, आटा, चावल, चीनी, चायपत्ती, खाद्य तेल, बर्तन और कपड़े जैसी दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री ले जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय जरूरतों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के आधार पर जिन वस्तुओं की अधिक आवश्यकता होगी, उन्हें प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार आगे भी शांतिकुंज से राहत सामग्री की खेप नेपाल भेजी जाती रहेगी।
विज्ञापन

आपदा राहत दल के दलनायक मंगल सिंह गढ़वाल ने बताया कि दल सोनौली बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह दल काठमांडू पहुंचेगा। वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया जाएगा। जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। गायत्री परिवार के कार्यकर्ता डॉ. चिन्मय पण्ड्या के मार्गदर्शन में राहत कार्यों में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें