- प्रतिकुलपति डाॅ. चिन्मय पण्ड्या से की शिष्टाचार भेंट
हरिद्वार। विश्व शूटिंग पैराशूट चैंपियनशिप में भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव कुमार गिरी ने गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि व देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान खेल, युवा चेतना, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा हुई। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने संजीव गिरी की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और संकल्प का महत्व बताया। वहीं, संजीव गिरी ने सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, मानसिक दृढ़ता, परिवार और प्रशिक्षकों को देते हुए युवाओं से चुनौतियों को अवसर मानकर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने उनका अभिनंदन कर आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।