फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वैश्विक सद्भाव के संदेश के साथ शांतिकुंज पहुंचा ब्राजील से आया दल

Thu, 16 Jul 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रतिकुलपति डाॅ. चिन्मय पण्ड्या ने कराया भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। भारत और ब्राजील के मध्य सांस्कृतिक व शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में ब्राजील का 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल देव संस्कृति विश्वविद्यालय व शांतिकुंज पहुंचा। दल के सभी सदस्यों का भारतीय परंपरा के अनुरूप स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, अध्यात्म, संस्कृति व जीवन-मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली की विशेषताओं से मेहमानों को परिचित कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल दर्शन वसुधैव कुटुम्बकम् है, जो संपूर्ण मानवता को एक परिवार मानने की प्रेरणा देता है। अंतरराष्ट्रीय संवाद वैश्विक सद्भाव, सांस्कृतिक समझ और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित शैक्षणिक, शोध, योग, व्यक्तित्व विकास एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को देखा। इसके साथ ही शांतिकुंज में संचालित आध्यात्मिक व रचनात्मक अभियानों और युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों और युग निर्माण आंदोलन की जानकारी प्राप्त की। विदेशी मेहमानों ने भारतीय जीवन-दर्शन, योग एवं मूल्यनिष्ठ शिक्षा के समन्वित स्वरूप की सराहना करते हुए इसे वैश्विक समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें