फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो स्कूटियों की भिड़ंत, दो महिला और एक युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कोर कॉलेज के सामने मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। रुड़की की ओर से गलत दिशा में आ रही स्कूटी सवार ने ज्वालापुर की ओर से जा रही स्कूटी को मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में माही गिरी (21) और उसकी मां रीता गिरी (50) निवासी राजलोक कॉलोनी ज्वालापुर और कविराज सिंह अधिकारी (36) निवासी हरि आश्रय नगर शांतरशाह घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर ज्वालापुर से माही गिरी व रीता गिरी स्कूटी पर रुड़की जा रही थी। वहीं कविराज सिंह अधिकारी रुड़की की ओर से आ रहे थे। तभी दोनों के वाहनों की टक्कर होने से हादसा हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें