फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में दो इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों पर ट्रैक्टर के लिए ऋण लेने के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फाइनेंस कंपनी ने बारह साल पहले उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों पर 1500-1500 रुपये का पुरस्कार घोषित था।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, वर्ष 2008 में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड हरिद्वार के मुनेश कुमार निवासी मिर्जापुर थाना खानपुर हरिद्वार, कुलदीप निवासी खेड़ी कला थाना खानपुर और पवन सिंह मिर्जापुर थाना खानपुर हरिद्वार ने अन्य पांच लोगों के साथ मिलकर दो ट्रैक्टर ऋण पर लिए थे। आरोप है कि इन सभी ने अपने नाम पते बदलकर और कूट रचित कर दस्तावेजों के आधार पर यह खेल किया था। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी में फरार चल रहे दो आरोपी मुनेश और कुलदीप को सूचना के आधार पर सोमवार को बस अड्डे के निकासी गेट से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। इन आरोपियों पर 1500-1500 रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तीसरे फरार आरोपी पवन सिंह के घर की कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें