फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फरार कैदी और बंदी की सहायता करने में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I-पिछले शुक्रवार को रोशनाबाद जेल से फरार हुए थे कैदी-बंदीI
विज्ञापन

I-मदद करने में एक आरोपी को पहले ही भेजा जा चुका जेल
I
Iरोशनाबाद जेल से फरार कैदी-बंदी की मदद करने के मामले में पुलिस ने शूटर पंकज के ताऊ के पुत्र और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मोटरसाइकिल से छोड़ने के साथ ही रकम अकाउंट में ट्रांसफर करवाने के बाद पंकज को दी थी। पुलिस ने एक टेलीकॉम संचालक को भी चिह्नित कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी को मदद करने के आरोप में पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 50-50 हजार के इनामी कैदियों की तलाश में 10 टीमें दबिशें दे रही हैं।I
I
I
Iवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 11 अक्तूबर को जिला कारागार रोशनाबाद में रामलीला के दौरान कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग का गुर्गा पंकज और एवं विचाराधीन बंदी राजकुमार सीढ़ी के जरिए दीवार फांदकर फरार हो गया था। आरोपियों की तलाश में 10 टीमें लगी हैं। आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल की ओर से दोनों फरार कैदियों पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीमें साक्ष्य जुटाने की लगी हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iएसएसपी ने बताया कि कैदी पंकज और रामकुमार जेल से भागने के बाद रानीपुर की लेबर कॉलोनी में पहुंचे थे। जहां पंकज के मौसेरे भाई सुनील ने मदद की थी, उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दोनों आरोपी इस्माइलपुर लक्सर गए थे। जहां शूटर पंकज अपने ताऊ सुखपाल के घर पहुंचा था। इसके बाद ताऊ का बेटा बॉबी अपने दोस्त नितिन के साथ दोनों को मोटरसाइकिल पर लेकर लक्सर छोड़ने गया था।
I
I
I
Iशूटर पंकज ने अपने एक परिचित से नितिन के भारत पे अकाउंट पर 1500 रुपये मंगवाए थे। ये पैसे एक टेलीकॉम मालिक के नंबर पर ट्रांसफर कर वहां से नगदी लेकर कैदी पंकज को दी थी। बताया कि एसओ सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी ने कांस्टेबल विजय नेगी सिंह, ललित बोरा के साथ दोनों आरोपियों को सुल्तानपुर लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। फरार करने में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

I
Iटेलीकॉम मालिक को भी चिह्नित कर लिया गया है। बता दें कि रुड़की के बहुचर्चित सफाई नायक बसंत चौधरी हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी शूटर को पिछले साल ही उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। दूसरा आरोपी रामकुमार अगस्त में ही अपहरण कर फिरौती वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें