फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सिक्योरिटी गार्ड की मदद से फैक्टरी में की चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
I
I
I
Iसिडकुल थाना क्षेत्र में एक कंपनी के अंदर से सामान चोरी कर लिया गया। चोरी की वारदात को अंजाम सिक्योरिटी गार्ड की मदद से दिया गया। इस मामले में कंपनी प्रबंधन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, सिडकुल स्थित नीलगिरी इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक रिपु सूदन शर्मा निवासी शिवरतन सिटी नवोदय नगर ने शिकायत दी। बताया कि कंपनी के गोदाम में दशहरे के दिन और उसके अगले दिन रविवार का अवकाश था। 14 अक्तूबर को गोदाम इंचार्ज ने सामान का मिलान किया तो पीतल और तांबा गायब था। 12 अक्तूबर को सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि कुछ अज्ञात लोग मुख्य गेट से घुस रहे हैं और सामान चोरी करने के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iआरोप है कि इससे पहले कि फुटेज देखने पर भी मालूम हुआ कि उन्हीं लोगों ने पहले भी चोरी की थी। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड विनीत कुमार ने उनकी मदद की है। 2100 किलोग्राम पीतल, करीब 450 किलोग्राम तांबा चोरी किया गया है। आरोप है कि चोरी करने वाले सभी आरोपी पूर्व में कंपनी में काम करते थे। सभी को कंपनी ने बाहर निकाला था। उनके नाम आकाश, नितिन हैं। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें