फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बड़े व्यवसायिक निर्माण किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शहर में दो बड़े व्यवसायिक अवैध निर्माण सील कर दिए। शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ एचआरडीए के उपाध्यक्ष दीपक रावत द्वारा अधीनस्थों के पेच कसे जाने के बाद एचआरडीए के सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा के निर्देश पर अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा के नेतृत्व में एचआरडीए की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ मोतीचूर के पास स्थित रिजेंटा होटल के सामने स्थित धर्म सिंह का चार मंजिला होटल सील कर दिया। शांतिकुंज के सामने आवासीय कालोनी गायत्री विहार में अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील कर किया गया है। श्रद्धापुरम सत्यम विहार कालोनी भूपतवाला में हरदेव के निर्माण के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी थी, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने से पहले भी भवन स्वामी ने स्वयं ही स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया था। उसके द्वारा स्वयं निर्माण तोड़ने का समय मांगा भी गया, इसलिए उसको मौका दिया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें