फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

Mon, 09 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार/श्यामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत और दस लोग घायल हो गए। घायलों में उत्तर प्रदेश के सात पुलिस वाले भी शामिल हैं। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 सोमवार को सहारनपुर के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का पचास करोड़ कैश लेने के लिए तीन वाहन मुरादाबाद के लिए रवाना हुए। एक मिनी ट्रक कैश के लिए चल रहा था और दो कारों में बैंक और पुलिस कर्मी सवार थे। सुबह करीब सवा ग्यारह बजे जैसे ही इन वाहनों का काफिला चिड़ियापुर के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही एक आल्टो कार की टवेरा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टवेरा और आल्टो के परखच्चे उड़ गए। पलटते हुए दोनों कारें सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। सूचना पर एसओ श्यामपुर प्रदीप तोमर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। आल्टो कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि दो की हालत गंभीर है। इधर, पीछे चल रहे ट्रक और दसरे वाहन में सवार बैंककर्मियों व पुलिसवालों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्र (50) पुत्र राजबीर, रितेश (36) पुत्र राजेंद्र निवासीगण मोहल्ला कुरैशी, बत्ती बड़ा बाजार अमरोहा यूपी के रुप में हुई। घायलों में एसआई मनोज राठी, एसआई राजसिंह, एसआई बाबूराम, हेड कांस्टेबल सतवीर सिंह, हेड कांस्टेबल शौकिर, कांस्टेबल अमित, अभिमन्यु, टवेरा चालक विकास और आल्टो सवार अजय रस्तोगी, प्रमोद है। उन्होंने बताया कि बताया कि गंभीर रुप से घायल एसआई मनोज राठी, बाबूराम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रकाश देवली ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिसवालों हालचाल जाना। सीओ ने बताया कि आल्टो कार सवार युवक हरिद्वार आ रहे थे। उनके परिजन से संपर्क हो गया है। यूपी पुलिस के जवान पचास करोड़ का कैश लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


जिसने देखा, खड़े हो गए रोंगटे
 दुर्घटनास्थल पर जो भी पहुंचा उसके रोंगटे खड़े हो गए। टवेरा और आल्टो कार को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। हर किसी की जुबां पर एक ही बात थी कि शायद ही कोई बचा हो। उम्मीद कम ही दिखाई देती है। बताते है कि कारों ने कई पलटियां खाई होगी और फिर गहरे गड्ढे में गिर गई।

एंबुलेंस का नहीं किया इंतजार
 एंबुलेंस 108 की यदि इंतजार करते तब तक काफी देर हो जाती। लिहाजा पीछे पीछे चल रहे बैंककर्मियों एवं पुलिसवालों ने तुरंत सूझबूझ का परिचय दिया। वे खुद अपने ही वाहन में घायल साथियों को डालकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने प्राईवेट वाहन से आल्टो कार सवार रहे घायल युवकों को उपचार के लिए भेजा।

कही पंक्चर होना तो नहीं वजह
 बताया जा रहा है कि दुर्घटना की वजह आल्टो कार का पंक्चर होना है। जिला अस्पताल में भर्ती टवेरा के चालक विकास ने बताया कि आल्टो कार का संभवत टायर पंक्चर हुआ। क्योंकि, आल्टो अचानक उनकी कार से आकर टकराई।
विज्ञापन


तुरंत हरकत में आया अस्पताल स्टॉफ
जैसे ही अस्पताल में घायल पहुंचे वैसे ही चिकित्सक और स्टॉफ हरकत में आ गया। कई चिकित्सकों को आकस्मिक कक्ष में बुला लिया गया और हर कोई तुरंत उपचार में जुट गया। इधर, हरिद्वार पुलिस ने भी यूपी पुलिस का पूरा सहयोग किया। सीओ सिटी प्रकाश देवली खुद जिला अस्पताल में डटे रहे। यूपी पुलिसवालों के इलाज के बाद खाने पीने की व्यवस्था भी सीओ ने खुद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें