फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा में डूब रहे दो कांवड़ यात्रियों को बचाया

Thu, 06 Aug 2026 12:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा पुल के पास गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से बहने लगे दो कांवड़ यात्रियों को एसडीआरएफ ने बचा लिया। बुधवार को दोनों फिसलने के बाद अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। दोनों को बहता देख आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। जवानों ने गंगा में उतरकर दोनों कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए कांवड़ यात्रियों की पहचान 18 वर्षीय लवकुश निवासी नजीबाबाद बिजनौर और 25 वर्षीय सूरज निवासी नवादा, बिहार के रूप में हुई। गंगा से बाहर निकालने के बाद दोनों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिए गया। उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें