फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सरकारी राशन की दो दुकानें निलंबित, एक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सरकारी राशन की दुकानों पर छापा मारा। स्टॉक पंजिका से अधिक खाद्यान मिलने पर दो दुकानों को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, डीएम लक्ष्मीराज चौहान व मनीष कुमार ने मौहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर स्थित सतेंद्र कुमार उचित दर की दुकान पर पहुंची। यहां दुकान बंद मिली। इसके बाद विक्रेता को मौके पर बुलवाकर दुकान को खुलवाया गया। खाद्यान्न का स्टॉक पंजिका से मिलान करने पर दुकान में 161 कट्टे चावल और तीन कट्टे गेहूं अधिक मिले। सतेन्द्र कुमार से अधिक खाद्यान्न के बारे में जानकारी मांगी गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। खाद्यान्न को जब्त कर लिया गया। स्टॉक पंजिका/अभिलेखों को भी जब्त कर लिया।
ज्वालापुर स्थित उचित दर की दुकान ललतेश देवी, सतेंद्र कुमार की दुकान पर अधिक खाद्यान्न मिला है। अधिक खाद्यान्न मिलने पर दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया गया। बीएचईएल स्थित कांता प्रसाद थपलियाल सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर विक्रेता तय समय पर मौजूद नहीं मिले। इसके बाद इस दुकान को सील करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें