फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रेस्टोरेंट में खाना खाकर लौट रहे दो दोस्तों पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट से लौट रहे दो दोस्तों पर छह अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पुलकित अहलुवालिया निवासी कनखल ने बताया कि सोमवार को वह अपने दोस्त युवराज सिंह निवासी ज्वालापुर के साथ शांतरशाह स्थित एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर कार से घर लौट रहे थे। बहादराबाद हुंडई शोरूम के सामने अचानक पीछे से आई एक कार उनकी गाड़ी के आगे आकर खड़ी हो गई, जिसमें से लाठी डंडों, लोहे की रॉड लेकर पांच से सात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। सभी ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें