फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फैक्टरी कर्मी को टक्कर मारने पर वाहन चालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में फैक्टरी कर्मचारी को टक्कर मारने वाले लोडर वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दर्शन नगर रामधाम कॉलोनी निवासी अरविन्द पुत्र कोकिल भगत ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रविन्द्र भगत पुत्र कोकिल भगत चार दिसंबर की शाम करीब छह बजे कंपनी से पैदल अपने घर लौट रहा था। हीरो कंपनी के पार्किंग एरिया के सामने सड़क पर पीछे से आ रहे लोडर वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आईसीयू वार्ड में उसका उपचार चल रहा है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें