फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एशियाई पावरलिफ्टिंग में हरिद्वार की संगीता का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I- 75 किलोग्राम भार वर्ग में ‘बेंच प्रेस’ एवं ‘डेड लिफ्ट’ स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतेI

कल्चरल ऑडिटोरियम देहरादून में पहली बार आयोजित हुई दो दिवसीय प्रो लीग एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए संगीता ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में ‘बेंच प्रेस’ एवं ‘डेड लिफ्ट’ स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किये। चैंपियनशिप की ‘ओवरऑल ट्रॉफी’ पर भी संगीता का कब्जा रहा। आयोजकों ने मेडल के साथ नकद धनराशि देकर संगीता को सम्मानित किया।

टिहरी विस्थापित काॅलोनी निवासी पावरलिफ्टर संगीता राणा का अंतरराष्ट्रीय एरीना में जबरदस्त प्रदर्शन रहा। इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा मंगोलिया, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, पुर्तगाल आदि के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था। शानदार प्रदर्शन के बल पर संगीता ने इसी वर्ष पुर्तगाल में होने वाली विश्व कप पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता भी हासिल कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्वर्णिम जीत के साथ ही संगीता अपने कोच के साथ विश्व कप की तैयारी में जुट गई हैं। उन्होंने बताया कि पावरलिफ्टिंग को अगले वर्ष उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में भी शामिल किया गया है। इसके पूर्व संगीता रूस के पीटर्सबर्ग की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन तथा कजाकिस्तान के अल्माटी के विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें