फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी पर केस दर्ज कर नाम सामने लाए सरकार : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iयूनियन भवन में हुई बैठक में अंकिता हत्याकांड पर बाेले पूर्व मुख्यमंत्रीI
विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अंकिता के माता-पिता ने पुलिस को वीआईपी का नाम लिखकर दे दिया है। अब सरकार केस दर्ज कर वीआईपी का नाम भी सामने लाए।

28 जनवरी को देवभूमि में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों को लेकर यूनियन भवन में हुई बैठक में हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम सामने लाने और कार्रवाई करने को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर दबाव बना रही है। अब सरकार अगर इस दोष से मुक्त होना चाहती है और अंकिता के लिए न्याय चाहती है तो जल्द से जल्द वीआईपी पर केस दर्ज करे और उसका नाम सामने लाए। कहा कि ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की शक्ति हैं। हमारे गठबंधन को कोई खतरा नहीं है। कहा कि असम और केंद्र सरकार भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबरा गई है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य कि भाजपा सरकार असम की तरह उत्तराखंड में भी विपक्ष के कार्यक्रमों में रोड़ा अटका रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की राजधानी देहरादून में आगामी 28 जनवरी को परेड ग्राउंड में होने वाली जनसभा की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी है। अब यह सभा राजधानी देहरादून में बन्नू कॉलेज के मैदान पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, सतपाल ब्रह्मचारी, राजीव चौधरी, अमन गर्ग, राजबीर सिंह, पूर्व विधायक रामयश सिंह, राव आफाक, वरूण बालियान, महेश प्रताप राणा, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें