फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो भाइयों में मारपीट, दूसरों को भी दी धमकी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में बुधवार देर रात दो भाइयों में जमकर कहासुनी और मारपीट हो गई। दोनों ने आपसास के लोगों से भी गाली-गलौज कर धमकी दे डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात सिटी कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली कि शिवलोक कॉलोनी में दो व्यक्ति आपस में झगड़ा कर रहे हैं। रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो दीपक और उसका भाई दिव्यांश निवासीगण जमालपुर खुर्द रानीपुर आपस में मारपीट कर रहे थे।

आरोप है कि स्थानी लोगों से भी दोनों ने झगड़ा करते हुए गाली-गलौज कर धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें