फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो महिलाओं से चेन छीनने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में दो महिलाओं से चेन छीनने के मामले में पुलिस ने दो लाेगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम मिश्रा निवासी हनुमान नगर बेहट सहारनपुर और चांद अजमल निवासी संजय बिहार काॅलोनी थाना मंडी सहारनपुर के कब्जे से छीनी गई चेन बरामद कर ली गई। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि 20 सितंबर को मधु बिहार कालोनी जमालपुर निवासी एक महिला ने तहरीर दी थी कि मोटरसाइकिल सवार दो लोग दुकान के अंदर सामान लेने के बहाने आए और गले से चेन झपटकर फरार हो गए। वहीं, चार अक्तूबर को मिश्रा गार्डन कनखल निवासी महिला ने बताया था कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने पता पूछने के बहाने उनके गले से चेन छीन ली। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई।
एसओ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से दो आरोपियों को चिह्नित कर धरपकड़ शुरू की गई। शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान बैरागी कैंप क्षेत्र से आरोपी शुभम मिश्रा और चांद अजमल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चेन झपटने की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। उनसे छीनी गई दो चेन भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

आरोपी शुभम मिश्रा पर पूर्व भी चेन छीनने व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। रुड़की कोतवाली, गंगनहर, नेहरू कॉलोनी देहरादून, कनखल में छह प्राथमिकी दर्ज है। चांद अजमल के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रहे हैं। दोनों नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए ही वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


आवेश अंसारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें