फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शराब पीकर वाहन चलाने पर दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बुधवार रात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवालिक नगर क्षेत्र में बाइक चालक नकुल शर्मा निवासी चौहान मोहल्ला ज्वालापुर को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया। वहीं, विष्णुलोक कॉलोनी के पास बागोवाली क्षेत्र से स्कूटी चालक सागर निवासी कटहरा बाजार ज्वालापुर को भी शराब के नशे में वाहन चलाते हुए हिरासत में लिया गया। दोनों का मेडिकल कराने के बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन


-

कोर्ट से गैर हाजिर एक गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई हर्ष अरोड़ा ने बताया कि विजय कुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती ज्वालाुर के खिलाफ एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में वारंट जारी होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें