फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. फैज निवासी ग्राम बड़ागांव थाना पुवायां शाहजहांपुर हाल रोशनाबाद और तोहिद निवासी रोशनाबाद निकट झंडा चौक सिडकुल के पास से छीना गया मोबाइल व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि 22 दिसंबर को शिवम वर्मा पुत्र संतोष कुमार निवासी जिला शाहजहांपुर हाल रोशनाबाद ने शिकायत दी थी कि बीते पांच नवंबर को कालागेट रोशनाबाद सिडकुल के पास से दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। सोमवार की देर रात टीम चेकिंग कर रही थी। तभी महिंद्रा ग्राउंड के किनारे झाड़ियों के पास से दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे।
शक होने पर पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने कबूल किया मोबाइल पिछले महीने काला गेट वाली रोड पर एक व्यक्ति से झपट्टा मारकर छीना था। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें