फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी की योजना बनाते हुए दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की योजना बनाते हुए दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हथौड़ा, सरिया, छेनी बरामद हुई। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम अभिषेक कुमार निवासी ग्राम पिलखनी थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर यूपी हाल महादेव पुरम थाना सिडकुल, अक्षय पाल निवासी सम्राट बिल्डिंग के निकट रावली महदूद थाना सिडकुल बताया। संवाद

-
गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
बहादराबाद। नशा तस्करी गिरोह के सदस्य गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी नदीम निवासी मस्जिद वाली गली बहादराबाद को शमशान घाट जाने वाले रास्ते बहादराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी और उसके साथी मिलकर स्मैक की तस्करी के धंधे में लिप्त थे। स्मैक की तस्करी करते हुए आरोपी को दो बार गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। संवाद
विज्ञापन

-
कई क्षेत्रों में आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च
बहादराबाद। थाना क्षेत्र के कई इलाकों में मंगलवार को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) मेरठ बटालियन की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाला। सभी को शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश दिया। टीम ने कस्बा और आसपास के गांवों में मार्च निकालने के बाद अति संवेदनशील व संवेदनशील एरिया, मुख्य मुख्य चौराहे, महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर, हिस्ट्रीशीटर आदि महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस से ली। संवाद
-
चाकू लेकर घूम रहा एक संदिग्ध गिरफ्तार
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि मातृ सदन पुल की तरफ संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए आरोपी श्यामलाल निवासी किशनपुर थाना कनखल को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। संवाद

कनखल पुलिस ने दो वारंटी दबोचे

हरिद्वार। कनखल पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि वारंटी अंशुल निवासी धनपुरा थाना पथरी, विकास शर्मा निवासी राजबिहार कॉलोनी फेस-1 जगजीतपुर को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन



पुलिस ने छह वारंटी गिरफ्तार किए
पथरी। पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि वसीम निवासी गाडोवाली, कदम सिंह निवासी धारीवाला, विकास निवासी भोवापुर, सोनू, संजय कुमार, मनव्वर निवासी धनपुरा काफी समय से कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे थे। इन लोगों के कोर्ट ने वारंट जारी किए। सभी लोगों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें