फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पशु चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गाय-भैंस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपियों को जेल भेजा

- कुतुबपुर से भैंस और टिहरी विस्थापित से गाय की थी चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक गाय और एक भैंस बरामद की गई है। वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि विक्रम सिंह निवासी ग्राम कुतुबपुर ने 27 अक्तूबर को अपनी भैंस चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने खोजबीन करते हुए मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात सुमननगर के चोर खंभा के पास एक अमरूद के बाग में दबिश दी।
विज्ञापन

यहां से आरोपी साहिब निवासी गढ़ रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई भैंस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन एम्स में भर्ती है और इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने कुतुबपुर गांव में एक घर से रात के समय भैंस चोरी की थी। भैंस को उसने पहले अमरूद के बाग में बांध दिया था। बाद में उसे बेचने के लिए गागलहेड़ी ले जाने की तैयारी कर रहा था।

एसपी ने बताया कि दूसरी घटना में सूखी नदी, सेक्टर पांच बीएचईएल निवासी गुलाम रसूल के डेरे से 27 अक्तूबर की रात गाय चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने 28 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी राजा निवासी कस्साबान, ज्वालापुर को सूखी नदी सेक्टर पांच बीएचईएल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसके कब्जे से चोरी की गई गाय और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई। राजा ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ गाय चोरी करने आया था। पुलिस को देखकर कार सवार उसके साथी भाग निकले, जबकि मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया और पकड़ा गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ टिहरी विस्थापित कॉलोनी में नए पुल और सेक्टर चार बीएचईएल क्षेत्र से भी सेंट्रो कार के जरिए गाय चोरी करने की बात स्वीकार की है। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें