हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल टावर से करीब 2.84 लाख की कीमत के सामान चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विशाल व समीर निवासीगण ग्राम सुखपुर थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टेक्नीशियन प्रदीप कुमार निवासी बिजनौर ने तहरीर देकर बताया था कि तीन दिसंबर की रात सुभाष नगर स्थित जियो टावर से 5जी बीबीयू बॉक्स चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध मिले, जिनकी तलाश शुरू की गई।
एसएचओ ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी विशाल और समीर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने टावर से बॉक्स चोरी करने की बात कबूल कर ली। दोनों के कब्जे से उपकरण बरामद कर लिया। शनिवार को दोनों कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।