फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के दो आरोपी धरे

विज्ञापन
सिडकुल थाना पुलिस की गिरफ्त में झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के आरोपी। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सिडकुल थाना पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भागे दो आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मनमोहन सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी नवोदय नगर थाना सिडकुल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सिडकुल आईएमसी चौक के पास बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आईएमसी चौक के पास बाइक सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की तो वह सकपका गए। शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल छीनने की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की। सिडकुल थाना अध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि आरोपी निखिल पुत्र बाबूराम निवासी निजामपुर कोतवाली मंगलौर हाल निवासी ग्राम आन्नेकी हेतमपुर थाना सिडकुल और विशाल उर्फ गोलू पुत्र राकेश निवासी ग्राम आन्नेकी थाना सिडकुल बताया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें