फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अवैध रूप से पशु का कटान करने पर दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से पशु का कटान करने पर पुलिस ने छापा मारते हुए दो लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मौके से 40 किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए। पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मांस को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एएसआई गंभीर तोमर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखिबर से सूचना मिली कि कस्साबान में चौधरी वाली गली छोटी पुलिया के पास पशु कटान किया गया है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को देखते ही दो व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आरिफ और दानिश निवासीगण मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर बताए। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मौके से करीब 40 किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच के लिए सैंपल लेकर शेष मांस को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें