फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार: स्मैक तस्करी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, दोनों को पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन

- पहले गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर हुई दोनों गिरफ्तारी
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के दो मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पंकज और मंगत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज थे और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि 30 जनवरी को रामधाम रानीपुर निवासी सुभाष कुमार को 5.77 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने रावली महदूद निवासी पंकज से स्मैक खरीदने की बात बताई थी। बुधवार रात पुलिस ने पंकज को कृपाल आश्रम मैदान से गिरफ्तार कर लिया। पंकज पूर्व में भी स्मैक और गांजा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है तथा उसके खिलाफ रानीपुर और सिडकुल थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह 10 जनवरी को गैस प्लांट क्षेत्र से नवोदय नगर निवासी संतोष सिंह को नौ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने रावली महदूद निवासी मंगत से स्मैक खरीदने की बात स्वीकार की थी। फरार चल रहे मंगत को बृहस्पतिवार रात माउंटबेरी फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया। वह भी पूर्व में स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें