बिल्वकेश्वर कॉलोनी में हाथी घूमता हुआ।
- फोटो : HARIDWAR
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटी बिल्केश्वर कॉलोनी में बुधवार रात एक बार फिर से टस्कर हाथी आ घुसा। मौके पर मौजूद राजाजी पार्क की टीम ने पटाखों से आवाज कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन्यजीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब साढे़ दस बजे जंगल से निकल एक टस्कर हाथी बिल्केश्वर कॉलोनी में आ पहुंचा। वहां पर पहले से ही गश्त कर रही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की टीम ने हाथी को पटाखे से आवाज कर जंगल की ओर खदेड़ दिया। रात दो बजे एक बार फिर से टस्कर हाथी बिल्केश्वर कॉलोनी में आ गया। पार्क की टीम ने एक बार फिर हाथी को भगाने के लिए पटाखे छोड़ने पड़े।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा से सटे बिल्केश्वर कॉलोनी में अक्सर जंगली हाथी आते-जाते हैं। इससे पूर्व भी कई बार टस्कर हाथी बिल्केश्वर कॉलोनी में आकर तोड़फोड़ कर चुके हैं। रेंजर विजय सैनी ने बताया कि हाथी को पार्क की सीमा से बाहर आने से रोकने के लिए कई टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं।