फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाईवे पर गन्ने से लदा ट्रक पलटा, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सड़क पर गन्ना पूरी तरह बिखर जाने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।
विज्ञापन

घटना शनिवार की रात है। जब अंजलि चेक पोस्ट के पास गन्ने से भरा ट्रक पलट गया। गन्ना फैलने से सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बन गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी से जल्द ही रास्ता साफ करवा दिया गया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। चंडी चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक चालक सुरक्षित है। क्रेन की मदद से ट्रक को हटा दिया गया।

बिजली गुल रहने से ग्रामीणों ने झेलनी परेशानी
लालढांग। लालढांग क्षेत्र में रविवार की सुबह बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लाइनों में फाल्ट आने की वजह से तीन घंटे बाद बिजली की सप्लाई शुरू की गई। ऐसे में कटेबड़, रसूलपुर, मंगोलपुरा मीठीबेरी गांव में पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। गांव में पीने के पानी का टैंक न होकर नलकूप से सीधे पानी की सप्लाई की जाती है। ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया कि सुबह बिजली गुल होने से पानी की समस्या बनी रही। बिजली आने के बाद ही रसूलपुर में पानी की आपूर्ति सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें