डीएफओ डीएस मीणा ने प्रतिबंधित लकड़ियों से भरे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक को सीज कर श्यामपुर रेंजर के हवाले कर दिया गया है।
शुक्रवार की देर शाम डीएफओ डीएस मीणा श्यामपुर और चिड़ियापुर क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे। जब वह श्यामपुर और चिड़ियापुर के बीच पहुंचे तो उन्हें उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे एक ट्रक में प्रतिबंधित लकड़ियां भरी हुई दिखाई दीं। डीएफओ ने ट्रक को रोककर लकड़ियों के रवन्ना और अन्य दस्तावेज मांगे। ट्रक चालक दस्तावेज नहीं दिखा पाया। ट्रक में शीशम, सीरस, तुन आदि की लकड़ियां लदी हुई थी। बताया गया कि लकड़ियों को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ले जाया जा रहा था। डीएफओ ने अधिकारियों को अवैध खनन और लकड़ी तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के निर्देश दिए।