फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर 25 को ट्रक और बसों के पहिये रखेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया एसोसिएशन के आह्वान पर हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 25 नवंबर को चक्का जाम का आह्वान किया। इस दौरान ट्रक ऑपरेर्ट्स, ट्रांसपोर्ट्स अपने वाहनों को पूर्णतया बंद रखेंगे। उन्होंने सभी से शांतिपूर्वक आंदोलन में शामिल होने का अनुरोध किया है। इसके चलते 25 नवंबर को सामान की ढुलाई का काम पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिडकुल क्षेत्र में एसोसिएशन के जुड़े समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सभा की। इसमें हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने नए मोटर व्हीकल एक्ट तत्काल निरस्त करने की मांग उठाते हुए कहा कि इससे महंगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने की आशंका है। आयकर अधिनियम की धारा के तहत जो अनुमानित आय 3 गुणा बढ़ाई है, उसे वापस लिया जाए। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में बढ़ाई धनराशि को वापस लिया जाए। डीजल के दाम जीएसटी के दायरे में लाने, टोल प्लाजा के प्रदेश का सालाना टोकन फिक्स किया जाने की मांग उठाई। ड्राइविंग सेंटर खोल ट्रेनिंग देकर प्रमाण पत्र दिया जाए। डीजल की गाड़ियों की उम्र 10 साल के बजाय 15 वर्ष की जाए। गाड़ी खरीदते समय रोड टैक्स, हाईवे पर चलते समय टोल टैक्स, अलग-अलग प्रदेशों का प्रवेश शुल्क बंद करके केवल एक टैक्स किया जाए। सचिव नरेश स्वामी ने कहा कि उक्त मांगों को लेकर 25 नवंबर को चक्का जाम रखे जाएगा। इस दौरान आंदोलन शांतिपूर्वक रहेगा। उन्होंने आंदोलन के दौरान नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्ती से निपटने की मांग प्रशासन से की। इस मौके पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, उपाध्यक्ष रतनबीर, प्रवक्ता मनोज शर्मा, पवन शर्मा, भाईचारा ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह, प्रदेश प्रभारी प्रमोद, प्रदेश संचालक गिरीश मेहता, जगदीश सैनी, सतपाल यादव, लज्जाराम शर्मा, बृजपाल सिंह, आशीष शर्मा, सरोज कुमार, अशोक शर्मा, धर्मपाल शर्मा, पवन शर्मा, सूरज भान शर्मा, संजय चौधरी, देवेंद्र चौधरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें