फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वाहन सवारों को जागरूक कर यातायात पुलिस ने बांटे हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा माह के समापन पर सोमवार को शंकराचार्य चौक पर यातायात पुलिस ने जनजागरूकता अभियान चलाया। नियमों की अनदेखी करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को समझाया गया। साथ ही कई लोगों को मौके पर ही हेलमेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी यातायात निशा यादव और सीओ बिपेंद्र सिंह ने शंकराचार्य चौक पर यातायात पुलिस टीम व द नेशनल हेल्पिंग हैंड संस्था के साथ दोपहिया चालकों को रोककर सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली चोट घातक साबित हो सकती है। इसलिए गुणवत्तायुक्त हेलमेट पहनना जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।
पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिजनों व परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही दुपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना, शराब पीकर वाहन न चलाना, यातायात संकेतों और नियमों का पूर्ण पालन की जानकारी दी। इस दौरान यातायात निरीक्षक हितेश कुमार, संदीप सिंह नेगी सहित पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें