फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा खोलने की मांग को दून पहुंचे पर्यटन व्यवसायी

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा खोलने की मांग को लेकर पर्यटन व्यवसायी गंगा पूजन और संतों से आशीर्वाद लेकर पैदल ही देहरादून कूच को निकल पड़े। शनिवार को व्यापारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर चारधाम यात्रा और बाजार खोलने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग शिवमूर्ति चौक पर इकठ्ठा हुए। उन्होंने यहां से जुलूस के रूप में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया। संत बाबा हठयोगी, रवि देव शास्त्री, महंत दिनेश दास और सतपाल ब्रह्मचारी ने चारधाम यात्रा को शुरू करने के लिए जाने वाले व्यवसायियों को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद सभी पर्यटन कारोबारी मुख्यमंत्री आवास रवाना हुए। व्यवसायियों का कहना था कि चारधाम यात्रा खोलने और उत्तराखंड में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर की बाध्यता समाप्त हो।
ट्रैवल्स व्यवसायी बंटी भाटिया ने बताया कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद से तमाम व्यापारी संगठनों की ओर से लगातार बाजार और चार धाम यात्रा खोले जाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इसके कारण उन्होंने पैदल मार्च कर सीएम आवास घेरने का निर्णय लिया गया है। व्यापारियों ने मांग की कि टैक्सी चालक, होटल व्यवसायी और टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी संचालकों को सस्ती ब्याज दरों और सब्सिडी पर सॉफ्ट लोन दिए जाएं। होटल व्यवसायी आशुतोष शर्मा ने शुक्रवार की रात में पैदल मार्च पर निकलने वाले डोईवाला में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि अब भी अगर चारधाम यात्रा नहीं खोली गई तो वे नगर विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यालय के बाहर धरना देंगे। इस मौके पर संजय शर्मा, सुरेश गुलाटी, संजीव नैय्यर, मिंटू पंजवानी, अभिषेक अहलूवालिया, विजय शुक्ला, संदीप कपूर, अरविंद खनेजा, गिरीश भाटिया, हरीश भाटिया, विकास गुलाटी, अभिषेक गौड़, रामस्वरूप रतूड़ी, अर्जुन सैनी, पुष्पप्रीत, इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें