फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर बह रहा सीवर और घाटों पर गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर व्यापार मंडल की बृहस्पतिवार को मोती बाजार में बैठक हुई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों ने बाजार क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रवीण शर्मा और संचालन महामंत्री विमल सक्सेना ने किया। शहर उपाध्यक्ष दीपक ने कहा कि वर्तमान में कुशावर्त घाट और आसपास क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा है। होटलों एवं कांपलेक्सों का गंदा पानी और सीवर सड़कों पर बह रहा है। जिससे व्यापारियों और तीर्थ यात्रिओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिव नारायण ने कहा कि पालिका मार्केट का एक रास्ता शौचालय की तरफ खुलता था, जिसे बंद कर दिया है। उसे पुन: खुलवा जाए।
उपाध्यक्ष चंद्र मोहन ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में चल रहे अवैध फड़ दुकानदारों को हटाने की मांग की। महामंत्री विमल सक्सेना ने हरकी पैड़ी, रोड़ीबेलवाला क्षेत्र और गंगा घाटों पर संचालित अवैध ठेलियों को हटाने की मांग की। यात्री बहुल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाए। सीसीआर के समीप आरक्षित निशुल्क पार्किंग बनवाई जाए। विकास तिवारी को शहर व्यापार मंडल का प्रवक्ता नियुक्त किया। बैठक में कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज छाबड़ा, पुनीत त्रिपाठी, दीपक अत्रि, चंद्रमोहन सचदेवा, जगमोहन वर्मा, धर्मेंद्र पाठक, सौरभ ठाकुर, राजेंद्र चुटैला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें