फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अपर रोड पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अपर रोड पर सीवर लाइन का कार्य समय से न पूरा होने पर व्यापारियों ने हरिद्वार प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारी नेता संजीव नैय्यर ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरु होने वाली है। हरकी पैड़ी ,अपर रोड पूरा खुदा पड़ा है। प्रशासन के पास इसका कोई जवाब नहीं है। हरिद्वार के सभी व्यापारी परेशान हैं। सरकार की योजना सिर्फ व्यापारियों के विनाश के लिए है। विकास के लिए नहीं। पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि व्यापारी पिछले छह महीने से ज्यादा परेशान है। शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नही हो रहा है। व्यापारी जल्द बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राहुल, अमन, संदीप, राजीव पराशर, राजन सेठ, अनुज कोठियाल, पंकज मित्तल, आशुतोष वर्मा, यश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें