फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में पहले दिन 248 ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में पहले दिन 248 मरीजों की ओर से उपचार किया गया। इससे पहले हवन-यज्ञ के साथ हॉस्पिटल की ओपीडी शुरू की गई। इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को लगभग दो साल बाद 38 करोड़ का मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गईं। अस्पताल में प्रारंभिक चरण में स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात शिशु एवं बाल रोग, जनरल मेडिसिन, हड्डी जोड़ एवं ट्राॅमा की ओपीडी सेवाएं शुरू की गईं। 24 घंटे फार्मेसी और लैब सेवाएं भी शुरू कर दी गईं।
तीन महिला चिकित्सा विशेषज्ञों की ओर से मरीजों को देखा गया। ओपीडी पर सरकारी शुल्क के हिसाब से पर्चा बनाया गया। पर्चा बनाने के बाद महिला मरीजों को डॉक्टरों की ओर से परामर्श दिया गया। डाॅ. विभा कुमारी, सुचित्रा, डाॅ. सोनू राउत ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.आदित्य मनी, डाॅ. अनंत जैन और डाॅ. एके जैन की ओर से मरीजों की जांच की गई। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. विकास गुप्ता की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

अस्पताल के संचालन शुरू होने से महिला जिला अस्पताल के सरकारी अवकाश पर बंद रहने से मरीजों को वापस नहीं लौटना पड़ा। उन्हें मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में उपचार मिल गया।
सीएमओ डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल धर्मनगरी समेत जिले के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। हॉस्पिटल को पीपीपी मोड पर लेने वाली कंपनी से उम्मीद है कि वह मरीजों को बेहतर सुविधाएं दें, ताकि, हॉस्पिटल जनता की आशाओं पर खरा उतर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें