फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए बनेगी टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिस

Sat, 07 May 2016 01:06 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिस बनेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने कहा कि चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराना प्रदेश पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए टूरिस्ट फ्रेंडल ीपुलिस का गठन किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर इस पुलिस के प्रशिक्षित जवान यात्रियों की मदद के लिए तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

  डीजीपी बनने के बाद पहली बार हरिद्वार आए एमए गणपति ने मेला नियंत्रण कक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय हरिद्वार जिले में कानून व्यवस्था की स्थित बेहतर है, लेकिन इसमें और भी ज्यादा सुधार की जरूरत है। इससे पहले अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने जिले में आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। कहा कि अधिकारी पारदर्शी तरीके से काम करें। जनता को इंसाफ दिलाना और कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली की समीक्षा उसके क्षेत्र में दर्ज मुकदमों की संख्या के आधार पर नहीं बल्कि उसके द्वारा किए गए आपराधिक घटनाओं के अनावरण और अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के आधार पर की जाएगी। बैठक गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी नवनीत सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
---------
मिशन आक्रोश पर कुछ नहीं बोले गणपति
हरिद्वार। पिछले साल तत्कालीन पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू के लिए काफी मुश्किलें खड़ी करने वाले पुलिस के मिशन आक्रोश के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी एमए गणपति ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि मिशन आक्रोश के बारे में वे ज्यादा जानते नहीं हैं। इसलिए इस बारे में अभी कुछ नहीं कहेंगे। इस बारे में जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें