फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने केंद्रीय विद्यालय में स्थापित स्ट्रांग रूम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने कंट्रोल रूम के स्वागत कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से समस्त व्यवस्था संबंधी जानकारी लेने के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के साथ ही मतगणना कक्ष का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना कक्ष में मतगणना कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने मतगणना केंद्र के नोडल अधिकारी सुरेश तोमर से समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी सजग रहे । वे बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम परिसर में प्रवेश न करने दें। इस दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, एसपी संचार विपिन कुमार, आईटीबीपी अधिकारी अनिल कुमार, डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण पैन्यूली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें