फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज योग और आयुर्वेद है दुनिया की आवश्यकता : धर्मेंद्र प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पतंजलि को आने वाले समय का विश्व समाधान केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि चाहे चिकित्सा का क्षेत्र हो या शिक्षा का, पतंजलि संस्थान का वर्चस्व पूरे विश्व में होगा। उन्होंने कहा कि पतंजलि केवल एक संस्था ही नहीं, बल्कि भारत और भारतीयता के आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने वाला एक विचार है।
विज्ञापन

रविवार को पतंजलि विश्वविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय’ को संबोधित करे हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय शिक्षा बोर्ड के संचालन का जो दायित्व इस संस्थान को मिला है, आने वाले समय में देश के सभी विश्वविद्यालय इसका अनुशरण कर आगे बढ़ेंगे।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव और कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ‘अभिनंदनपत्र सम्मान’ से सम्मानित किया।
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा निति के महत्त्व को बताते हुए कहा कि पतंजलि भारतीय शिक्षा बोर्ड की कमान अपने हाथ में लिए भारतीय शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को उजागर करने में अहम योगदान दे रहा है। इसी कारण आने वाले समय में जब कभी भारत की सभ्यता के पुनर्लेखन की बात होगी, तब पतंजलि जैसे संस्थान का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा।

पतंजलि विश्वविद्यालय का एक ग्लोबल यूनिवर्सिटी के रूप में होगा विस्तार
वार्षिकोत्सव में पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने महान व्यक्तित्व एवं चरित्र पूरी दुनिया का गढ़ा है, उसी के बल पर सारा संसार आगे बढ़ रहा है। उसी संकल्प के अनुरूप पतंजलि विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा है और हमारा सपना है कि ऑक्सफ़ोर्ड और कैंब्रिज से भी बड़ा विश्वविद्यालय बने। उन्होंने कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय का एक ग्लोबल यूनिवर्सिटी के रूप में बड़ा विस्तार होगा और यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनेगा।
-
पतंजलि भारतीय हेरिटेज को आगे ले जाएगा
पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय और इसके सहयोगी संस्थान ‘पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन’ के कार्यकलापों से संपूर्ण विश्व परिचित है। उन्होंने कहा पतंजलि भारतीय हेरिटेज को आगे ले जाने का अभिनव कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय और इसके सहयोगी संस्थान ‘पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन’ द्वारा रिसर्च एंड डेवलपमेंट के क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

बच्चों ने नाटक का किया मंचन
नाट्यमंचन प्रस्तुत कर बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। आयुर्वेद चिकित्सा में योग, आहार और विहार पर आधारित नाट़्य मंचन में बच्चों ने दिखाया कि किस तरह लोग एलोपैथ के चक्कर में लाखों रुपये गंवा रहे हैैं और अपनी दिनचर्या और ऋतुचर्या के आधार खानपान सही कर नियमित व्यायाम से कैसे लोगों को स्वास्थ्य के तमाम विकारों से मुक्ति मिल रही है। इस पूरे नाट्य मंचन में प्रतिभागियों ने सधे अंदाज में अभिनय किया। वहीं योग के जरिए छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। न्यायालय में वाद की सुनवाई करते हुए कागजी नहीं बल्कि कई अन्य तर्क भी न्याय प्रणाली में कारगर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें