सिडकुल। ऊर्जा निगम रविवार सुबह (आज) सिडकुल सेक्टर-12 में सात घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रखेगा। इस अवधि में बिजली घर में मरम्मत कार्य किया जाएगा। ऊर्जा निगम ने उद्योगों को इसकी सूचना जारी कर दी है। औद्योगिक क्षेत्र अधिशासी अभियंता दीपक कुमार सैनी ने बताया कि उपसंस्थान सेक्टर-12 के फीडरों पर मरम्मत कार्य होना है। उन्होंने बताया कि लाइनों की मरम्मत और बिजली घर में कार्य होने के चलते विद्युत आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को उद्योगों में अवकाश होता है। जिस कारण सुबह 10:00 बजे से आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसके बाद मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बहाल की जाएगी। संवाद